फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रैत स्कूल के छात्रों ने समझे वैज्ञानिक मॉडल

विज्ञापन
रैत स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेते छात्र।स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र (एटीसी) शाहपुर और विज्ञान नगरी पालमपुर के संयुक्त तत्वावधान में सचल विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझाना रहा। विज्ञान संचारक दिनेश ने विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों की सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से करके सीखना (स्वयं प्रयोग करके सीखना) के सिद्धांत पर बल दिया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वैज्ञानिक मॉडलों को समझा। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने सभी सहयोगियों और स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें