फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते में बनाए जाएं वर्षाश्रालय : प्रवीण

विज्ञापन
आदि हिमानी चामुण्डा माता के दर्शन को लेकर उमड़ा  श्रद्धालुओं का दृश्य ।
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने का कि माता आदि हिमानी चामुंडा को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वर्षाश्रालय बनाना बेहद जरूरी है। दस किलोमीटर के लंबे इस सफर में श्रद्धालुओं के रास्ते में आने वाली बारिश या तूफान से सिर ढकने के लिए एक भी जगह नहीं है। जबकि हिमानी चामुंडा के रास्ते में अब सोलर लाइटें लगने के बाद हजारों की तादाद में श्रद्धालु माता के मंदिर में रात को ही जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि माता हिमानी चामुंडा के रास्ते पर जल्द वर्षाश्रालय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाने की बात करने वाले मुख्यमंत्री मंदिर के लिए हैली टैक्सी सेवा को भी शुरू करें। इसके लिए पहले ही ही हेलीपैड बने हुए हैं, जबकि मंदिर में पेयजल की गंभीर समस्या बनने के अतिरिक्त उबड़-खाबड़ रास्ते, वर्षों से निर्माणाधीन मंदिर के भवन के कार्य जैसी अनेकों असुविधाओं के अभाव से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें