फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश ने बढ़ाईं किसानों की दिक्कतें, गेहूं की फसल खराब होने का डर

Sat, 20 Apr 2024 04:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/इंदौरा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। एकाएक हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं दूसरी तरफ यह बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई। आजकल तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, लेकिन बारिश से तापमान 15 से 18 सेल्सियस पहुंच गया। इस बेमौसमी बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ाने का काम किया है। जिले के निचले क्षेत्र में गेहूं की फसल पक कर तैयार है और किसान इसके काटने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक शुरू हुई बारिश और आंधी ने किसान को डरा दिया है। उपमंडल इंदौरा में हुई बेमौसमी तेज बारिश ने किसानों की छह महीने की कड़ी मेहनत से उगाई गेहूं की फसल पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। बारिश और आंधी के कारण के खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल ढह गई। अगर अगले दो दिन बारिश होती है तो खेतों में काटी गेहूं की फसल खराब होने के साथ काली पड़ जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बारिश और आंधी के कारण कई जगह बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदौरा उपमंडल के किसान सुरजीत, सुमित कुमार, कमल सिंह, देश राज, राम लाल, अनिकेत, अमन और संजय ने कहा कि कुछ किसानों ने खेतों में गेहूं की फसल काटी है और कुछ काटने को हो गई है। ऐसे में तेज बारिश के चलते फसल खराब हो जाएगी। किसानों ने कहा कि जब बारिश की जरूरत थी तब बारिश नहीं हुई जिस कारण फसल में वैसे ही कमी आई थी और ऊपर से अब हो रही बेमौसम बारिश के कारण बची हुई फसल भी खराब हो जाएगी।
वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक राहुल कटोच ने कहा कि गेहूं की फसल के बेमौसमी बारिश नुकसानदायक है। अगर बारिश का दौरा जारी रहता है तो पकी हुई गेहूं की फसल काली पड़ने का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें