फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश ने रोका गज्ज खड्ड पुल का निर्माण कार्य

Fri, 10 Apr 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने नगरोटा सूरियां को जरोट से जोड़ने वाले गज्ज खड्ड पुल का निर्माण रोक दिया है। गज्ज खड्ड में ज्यादा पानी आने से पुल के पिलर निर्माण के लिए सामग्री पहुंचाने के लिए बनाया गया अस्थायी पुल भी बह गया। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार को ख्वाजा पीर को मनाने के लिए अस्थायी पुल के पास गज्ज खड्ड में पूजा-अर्चना की। लोक निर्माण विभाग उपमंडल नगरोटा सूरियां के एसडीओ नरेंद्र राणा ने कहा कि बरसात से पहले पुल के सभी 23 पिलरों की नींव का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है लेकिन वर्षा लक्ष्य हासिल करने में बाधक बन सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें