फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश और हिमपात से निचले क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। इससे बढ़ी ठंड से निचले क्षेत्रों में भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि अक्तूबर में आमतौर पर इतनी ठंड नहीं पड़ती, लेकिन इस बार मौसम के बदले मिजाज ने सर्दी का एहसास पहले ही करवा दिया है। वहीं, किसान बदलते मौसम को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि इससे खड़ी फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासी दौलत सिंह, सुखविंद्र सिंह, हेमंत सिंह, संदीप सिंह और कर्ण ठाकुर ने बताया कि अगर आने वाले दिनों में दोबारा बरसात हुई तो ठंड और बढ़ सकती है। साथ ही फसलों को भी नुकसान होने की भी संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें