नगरोटा बगवां की खाबा पंचायत में पेयजल भंडारण ओवरहेड टैंक के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित आरएस बाली व
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल में जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से 200 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना की शुरुआत की जाएगी। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से पेयजल भंडारण योजनाओं के विस्तार का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को बाली ने गांव के बुजुर्गों से केरटा, पंडोल (सुन्नी) और बड़ी दा लाहड़ (खावा) में पेयजल भंडारण योजनाओं का उद्घाटन करवाया। उन्होंने सुन्नी केरटा में क्षतिग्रस्त सड़क के कार्य को एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। संवाद