फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकली आक्रोश रैली

Sat, 28 Sep 2024 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। शुक्रवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर नाल्टी पुल से लेकर परौर तक हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान बिना पंजीकरण रह रहे लोगों के खिलाफ भारत माता की जय, हिंदू एकता जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं, प्रदर्शनकारियों ने परौर में हनुमान मंदिर के पास बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, लेकिन धरना-प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि क्षेत्र में फेरी लगाने वाले और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन हो और उनके कामकाज पर भी पूरी नजर रखी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें