ज्वालामुखी (कांगड़ा)। संविधान निर्माता डॉ. बाब साहेब आंबेडकर के अपमान के लिए राहुल गांधी से बिना शर्त माफी की मांग करते हुए ज्वालामुखी मंडल भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने संसद भवन के गेट पर दो सांसदों के साथ गुंडागर्दी कर उन्हें चोटिल किया, इस घटना से देश शर्मसार हुआ है। इस मामले में भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पूरे देश से माफी मांगें। भाजपा ज्वालाजी मंडलाध्यक्ष अजय खट्टा, शैलेंद्र गोस्वामी, आरती राणा, अजय राणा, सौरभ अवस्थी आदि कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।