फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरसर में राशन डिपो खोलने का प्रस्ताव पारित

Tue, 23 Dec 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के तहत ग्राम पंचायत हरसर की बैठक में प्रधान ममता चौधरी ने पंचायत क्षेत्र में नया राशन डिपो खोलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत हरसर में वर्तमान में उचित मूल्य की दुकान उपलब्ध नहीं है। यहां के लोगों को पनाल्थ स्थित डिपो से राशन लाना पड़ता है। प्रधान ने कहा कि पनाल्थ स्थित एक ही डिपो से दो पंचायतों के लगभग 1200 राशन कार्डधारकों को राशन वितरित किया जा रहा है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। हरसर पंचायत के करीब 600 परिवारों को राशन लेने के लिए दो से तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जो बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी कठिन साबित हो रहा है। बैठक में प्रधान ममता चौधरी ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग धर्मशाला से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत हरसर के वार्ड नंबर चार में नए राशन डिपो खोलने की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि पंचायत सदस्यों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया है इसकी एक प्रतिलिपि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग धर्मशाला को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें