फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने समय पर मांगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। इक्कू-2 और बनेर-3 हाइड्रो प्रोजेक्ट हाइड्रो प्रोजेक्ट कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों की बैठक पतला सिंह भवन में सचिव रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि दोनों इकाइयों की हड़ताल जारी रहेगी क्योंकि प्रबंधन की ओर से तीन-चार सालों से समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे वेतन अधिनियम-1936 का उल्लंघन हो रहा है। इसके अलावा अन्य भत्ते भी समय पर नहीं दिए जा रहे हैं। श्रम अधिकारी के बार-बार सचेत करने के बाद भी प्रबंधन उनकी बात नहीं मान रहा है। यह भी मांग की गई कि कर्मचारियों को समय पर वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएं। इस दौरान इक्कू-2 हाइड्रो प्रोजेक्ट कर्मचारी संगठन के प्रधान योगराज, सचिव चमन कुमार, बनेर-3 हाइड्रो प्रोजेक्ट कर्मचारी संगठन के प्रधान रविंद्रपाल, सचिव विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें