बैजनाथ में विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक में उपस्थित फॉर्म के सदस्य। संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बैजनाथ में केसी कटोच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 100 पेंशनरों ने भाग लिया। इकाई सचिव बीएस राणा ने इकाई की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में जिला महासचिव विजय ने कहा कि बकाया राशि का भुगतान करने में पैसा न होने का बहाना नहीं चलना चाहिए और इस टालमटोल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 2016 से 21 के बीच रिटायर हुए पेंशनर्स का क्या दोष है, बोर्ड प्रबंधन ने सरकार द्वारा संशोधित ग्रेच्युटी लीव एनकैशमेंट रोक रखा है, जबकि 2022 जनवरी से सबको दिया जा रहा है।
इसको लेकर पेंशनर्स में भारी रोष है। बैठक में केसी कटोच, जगत सिंह सीता राम नाग, किशोरी लाल, आनंद मोहन मेहता, आर के व्यास, जसवंत, विनोद, पियुआंगला और निरंजना आदि उपस्थित रहे। संवादߐ