गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठण्डल राजा का तालाब में रविवार को गुरु पर्व पातशाही पंजबी के उपलक्ष
राजा का तालाब (कांगड़ा)। गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल राजा का तालाब में श्रीगुरु अर्जुन देव का 419वां शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ।इस दौरान पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान करके रथ के माध्यम से गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल से धमां, जाझवां और नेरना से होते हुए वापस गुरुद्वारा लाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह शीतल मीठे पेयजल की छबीलें लगाई गईं।