ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा प्रियंका धीमान ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग के बिना संभव नहीं थी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और स्थानीय विधायक ने भी प्रियंका व उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। संवाद