फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी के 24 रूटों पर चलेंगी निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के सभागार में बुधवार को विभाग के निदेशक पीसी नेगी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर आरटीओ प्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से सरेंडर किए गए 24 बस रूटों के परमिट को निजी बस ऑपरेटरों को आवंटन किया गया।
विज्ञापन

जिन परमिट के लिए एक से अधिक आवेदन थे, उनका आवंटन पर्ची सिस्टम से किया गया। इस बैठक में एचआरटीसी को कुछ अस्थायी बस रूट भी प्रदान किए गए। निजी बसों के 31 परमिट ट्रांसफर के मामलों को मंजूरी दी गई। नए ऑटो परमिट और पुराने परमिट ट्रांसफर, स्कूल बसों के परमिट के मामलों को मंजूरी देने के अलावा बसों की सिटिंग क्षमता आदि के मामलों पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें