थ्री लेग रेस में प्रीतिका और शगुन अव्वल
रैत (वि)। ज्ञान ज्योति शिक्षा महाविद्यालय रजोल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के बीबीए, बीसीए, जेबीटी, डीएलएड और डीएड के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्पून रेस, थ्री लेग रेस, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। थ्री लेग रेस में प्रथम स्थान प्रीतिका व शगुन, द्वितीय रितिका व कोमल और तृतीय स्थान पूजा व रितिका ने प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिका, द्वितीय प्रीतिका जबकि तृतीय स्थान खुशी ने हासिल किया। स्पून रेस में प्रथम स्थान पूजा, द्वितीय रितिका और तृतीय स्थान खुशी ने हासिल किया।