फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्राथमिकता : बुटेल

Wed, 26 Jun 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने मंगलवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पालमपुर अस्पताल भी प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में है। पालमपुर अस्पताल में भी मरीजों की सुविधा के लिए हरसंभव मूलभूत सुविधाओं का सृजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को संस्थान में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दिशा-निर्देश जारी किए। संस्थान में बेहतर पार्किंग सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


पुराने डेंटल ब्लॉक के स्थान का भी निरीक्षण किया और यहां नए भवन का प्राकलन तैयार करने के आदेश दिए ताकि, भवन के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि यहां शीघ्र ही नए भवन का निर्माण कर डेंटल यूनिट और फिजियोथैरेपी यूनिट स्थानांतरित किया जाएगा। अस्पताल में डेंटल, आई, ऑडियोमेट्रिक के उपकरण खरीदने के लिये धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत यह उपकरण खरीदने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें