फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संख्या बल नहीं, ट्रैफिक प्लान के हिसाब से होगी पुलिस जवानों की तैनाती

Sun, 30 Apr 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैचों के दौरान इस बार पुलिस की तैनाती संख्या बल नहीं, बल्कि ट्रैफिक प्लान के हिसाब से की जाएगी। रविवार को एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने एचपीसीए स्टेडियम का जायजा लिया है। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एसपीसीए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार आईपीएल मैचों के दौरान पुलिस प्रशासन ने इस बार व्यवस्थित तरीके से ट्रैफिक प्लान बनाकर जरूरत के हिसाब से ही पुलिस जवानों की तैनात करने की योजना बनाई जा रही है। इस बार प्रयास किया जाएगा कि एक चौक पर एक या दो पुलिस जवानों की ही तैनाती की जाए। साथ ही स्टेडियम के प्रवेशद्वारों और अन्य संदिग्ध क्षेत्रों में पुलिस जवानों का हुजूम एकत्रित नहीं करने की योजना है। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से बनाए जाने वाले विभिन्न सेक्टरों की जिम्मेदारी के लिए भी अधिकारियों की संख्या कम करने की योजना बनाई जा रही है। गौर रहे कि इससे पूर्व मैच के दौरान एक-एक चौक पर आठ से 10 जवान तैनात रहते थे। सभी का एक ही काम होता था, लेकिन उससे खर्च भी बढ़ता है और कोई भी चूक होने पर जिम्मेवारी लेने को कोई तैयार नहीं होता था। रविवार को पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला का दौरा किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल, सहायक पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर भी मौजूद रहे। इस दौरान एचपीसीए के अधिकारियों ने स्टेडियम की प्रवेशद्वारों की स्थिति और वहां पर एचपीसीए की ओर से तैनात होने वाले निजी सुरक्षा कर्मियों का ब्योरा दिया। उन्होंने स्टेडियम के सभी स्टैंड में जाकर वहां की क्षमता का ड्राफ्ट भी तैयार किया, ताकि उसके हिसाब से पुलिस की योजना तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें