फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नशे में दलदल में फंसे युवाओं के जरिये तस्करों पर चोट की तैयारी

Tue, 22 Apr 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ जंग को तेज करते हुए कांगड़ा पुलिस ने अब एक नई रणनीति अपनाई है। पुलिस नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के माध्यम से नशा तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इन युवाओं को पहचान कर न केवल उन्हें नशे से बाहर निकालने की योजना बनाई जा रही है, बल्कि इन्हीं के जरिये नशा बेचने वालों की चेन को तोड़ने की कोशिशें भी तेज कर दी गई हैं। पुलिस अब पंचायत स्तर पर नशे के आदी युवाओं की सूची तैयार कर रही है। इन युवाओं के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और संपर्क नंबरों की जांच की जा रही है ताकि नशा सप्लाई करने वाले तस्करों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि नशे के आदी युवाओं को इस चंगुल से बाहर निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है। अभिभावक भी उनसे संपर्क कर सकते हैं और ऐसे युवाओं की काउंसलिंग के साथ स्वास्थ्य उपचार की आवश्यकता होगी तो उसमें भी सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें