मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरू की लंबी आयु की प्रार्थना सभा में पहुंचते हुए तिब्बती धर्मगुरू द
- फोटो : स्रोत कार्यकर्ता
धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को मुख्य तिब्बती मंदिर चुगलागखांग मठ में उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें नेपाल के शांग गादेन चोखोरलिंग मठ, चात्रेंग समुदाय और फारी समुदाय के एक समूह, यांगसी रिनपोछे और लोबसंग न्यांदक शामिल रहे। इस दौरान ताशी शोल्पा कलाकारों ने नृत्य और गायन किया। लिफ्ट में मंदिर के तल तक पहुंचने के बाद दलाई लामा ने कालचक्र मंदिर में प्रवेश किया। जहां इस महीने किए जाने वाले कालचक्र अनुष्ठान की तैयारी के लिए रेत मंडल का निर्माण किया जा रहा था। ब्यूरो