फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु के लिए मैक्लोडगंज में हुई प्रार्थना सभा

Fri, 06 Dec 2024 05:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज

सार

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु के लिए शुक्रवार को मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसमें धर्मगुरु दलाईलामा ने विशेष रूप से शिरकत की। 
विज्ञापन
मैक्लोडगंज में हुई प्रार्थना सभा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु के लिए शुक्रवार को मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसमें धर्मगुरु दलाईलामा ने विशेष रूप से शिरकत की। जिला किन्नौर के बौद्ध अनुयायियों की ओर से आयोजित इस विशेष पूजा में देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों व बौद्ध भिक्षुओं ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने तिब्बती धर्मगुरु की लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इससे पूर्व सितंबर माह में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मैक्लोडगंज के बौद्ध मंदिर में दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए विशेष पूजा करवाई थी। इस पूजा में अरुणाचल प्रदेश के लोगों के साथ विदेशों से आए पर्यटकों ने भी भाग लिया था। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा इसी साल विदेश में अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाकर धर्मशाला लौटे थे, तब से वह मैक्लोडगंज स्थित अपने मठ में ही विराजमान हैं। बीच-बीच में उनकी टीचिंग का भी आयोजन होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें