फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रदीप, सन्नी, रोहित और आशीष ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड

विज्ञापन
ज्वालामुखी के गुम्मर में जिला स्तरीय पैरा स्पोर्टस प्रतियोगिता में गोला फैंकते हुए दिव्यांग खि? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दिव्यांगजनों के लिए जिला स्तरीय खेलों का आयोजन पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन कांगड़ा की ओर से गुम्मर ज्वालामुखी में किया गया। खेलों में जिला कांगड़ा के 35 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रिटायर्ड कैप्टन और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता पैरा खिलाड़ियों को मुख्यातिथि विधायक संजय रत्न ने पदक देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कैटेगरी अनुसार पदक हासिल किए। इसमें प्रदीप, सन्नी, रोहित आशीष ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड और सचिन, जतिन, सविता, तनु ने सिल्वर पदक हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में साहिल, अनीश ने गोल्ड और अंजलि, स्वाति ने सिल्वर मेडल हासिल किया। शॉटपुट में सचिन, सन्नी, साबित, अंजू, आशीष ने गोल्ड मेडल जीता व सचिन, सतवीर, रोहित, तनु ने सिल्वर पदक जीता। डिस्कस थ्रो में सचिन, सनी, अनीश, रोहित, अंजलि ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि प्रदीप ,जतिन, साबित, तनु ने सिल्वर पदक जीता। सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विधायक संजय रत्न ने इस अवसर पर 11000 रुपये पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन कांगड़ा को अनुदान स्वरूप भेंट किए। इस अवसर पर जिला कांगड़ा के पैरा एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र राणा, सुनील धीमान, प्रवीण कुमार, नेशनल खिलाड़ी एवं सदस्य सतवीर सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें