राजा का तालाब (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल गनोह के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में 3, 7 और 10 जुलाई को बिजली बाधित रहेगी। गनोह के सहायक अभियंता भूपिंदर सिंह ने बताया कि 11 केवी गंगथ फीडर के जरूरी मरम्मत कार्य के चलते कमनाला, सुतराहड़, मच्छी भवन, अधार, पंजाहड़ा, गनोह, तलाड़ा, गुरियाल, गारन, सुखार और इसके आसपास के गांवों में इन निर्धारित तिथियों को सुबह 9 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद