नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल नगरोटा बगवां के तहत 2 नवंबर को 11केवी पठियार फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य और पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाएगी। इसके चलते फीडर के अंतर्गत आने वाले पठियार चौक, कस्बा, पेट्रोल पंप डाढ़, लाखामंडल, नियंडा, टम्बरहार, घिरथोली और पद्धर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत उपमंडल की एसडीओ इशानी भट्टू ने यह जानकारी दी। संवाद