लंबागांव (कांगड़ा)। 33 केवी सब स्टेशन जयसिंहपुर के निरीक्षण के चलते 23 जुलाई को जयसिंहपुर विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत जयसिंहपुर, हारसी, कर्णघाट, संघोल, हरडोट, लंबागांव, अपर लंबागांव, धुपक्यारा, नाहलना, कोटलू, कोसरी, सुआं, उतरापुर, तलवाड़ सहित आसपास के गांवों में बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल जयसिंहपुर के सहायक अभियंता तुलसी राम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद