फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाकपाल की पहाड़ी से नीचे गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
विज्ञापन

खुंडियां (कांगड़ा)। तहसील खुंडियां के तहत डाकघर थिल में कार्यरत डाकपाल की पहाड़ी से नीचे गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय व्यक्ति डाकघर थिल में डाकपाल के रूप में कार्यरत थे। वह डाक को बांटने के लिए करीब एक बजे थिल से भलाड कलां जा रहे थे कि भलाड कलां खुर्द के पास बाइक स्किड हो गई, जिससे वह पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शमशेर सिंह पुत्र भूरी सिंह गांव सौड खुर्द, डाकघर लगडू, तहसील खुंडियां के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना खुंडियां की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें