फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में डाक विभाग ने किया 1,135 लोगों का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डाक विभाग की ओर से मंगलवार को पालमपुर में डाक जीवन बीमा मेले का आयोजन किया गया। अधीक्षक डाकघर धर्मशाला रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा मेले में 1,135 लोगों के 34.53 करोड़ रुपये के डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा किए गए। इस दौरान मुख्य पोस्टमास्टर जनरल डाक परिमंडल हिमाचल प्रदेश अंबेश उपमन्यु की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को इस दौरान पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य पोस्टमास्टर जनरल की ओर से लोगों को विभाग की डाक सेवाएं, बचत योजनाएं, डाक जीवन बीमा और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मौके पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें