कांगड़ा में आरएस बाली से शिष्टाचार भेंट करते हुए देहरा उपमंडल के डाक निरीक्षक राजकुमार व अन्य।
कांगड़ा। देहरा उपमंडल के डाक निरीक्षक राजकुमार ने आरएस बाली से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने आरएस बाली को डाकघर की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने डाक विभाग की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और डिजिटल सेवाओं के बारे में अवगत करवाया। बाली ने डाक विभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में योगदान और नागरिकों तक वित्तीय समावेशन पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। इस दाैरान बाली ने अपने आवास स्थान मजदूर कुटिया कांगड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निपटारा किया। संवाद