फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीसी में भरे जाएंगे पद

Tue, 22 Sep 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। राजकीय आईटीआई शाहपुर में 28 सितंबर को बहुराष्ट्रीय कंपनी आईटीसी लिमिटेड (फूड्स डिविजन), कपूरथला की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। संस्थान के आईएमसी चेयरमैन सुरजीत राणा ने बताया कि कंपनी 30 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी। एक वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें नियमित किया जाएगा। प्रधानाचार्य रवि कुमार के अनुसार इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मेकैनिक व्हीकल, कोपा, आरएसी और डीजल मेकैनिक ट्रेड के पासआउट (2018 से 2025) व 2026 के अपीयरिंग प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी नेक राम ठाकुर ने बताया कि पहली अप्रैल 2000 से 31 अगस्त 2005 के बीच जन्मे युवाओं को प्रतिमाह 14,383 रुपये स्टाइपेंड व सुविधाएं मिलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें