धर्मशाला। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत धलूं में दबिश देकर पांच जुआरी पकड़े हैं। मौके पर पुलिस ने ताश के पत्तों सहित उनसे 3800 रुपये नकद बरामद किए। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस की ओर से इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी ऐसी गतिविधियों के बारे में सूचना देने की अपील की है। संवाद