राजोल बाजार में फोरलेन सड़क के अंतिम किनारे पर बड़े बड़े गड्डे पड़
मेरी आवाज सुनो....
विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के तहत राजोल बाजार में फोरलेन के अंतिम किनारे पर गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन अनगिनत दोपहिया चालक चोटिल हो रहे हैं। लोड गाड़ियों को भी काफी नुकसान हो रहा है। एनएचएआई के कर्मचारी गड्ढों में सूखी बजरी डाल रहे हैं। इससे सड़क और भी खतरनाक हो रही है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम शाहपुर को ईमेल भेज कर समस्या का स्थायी हल करने की मांग की है। राजोल से चौधरी सुनील दत्त ने कहा कि इन गड्ढों को तारकोल या सीमेंट से भरा जाए।
-सुनील दत्त, गांव राजोल