रैत (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुरगेला के पांच खिलाड़ियों ने चंबा के चुवाड़ी में आयोजित तीसरी जिला चंबा ओपन कुराश चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल प्राप्त किए। स्कूल के छात्र कुणाल ने 55 भार वर्ग में, आरब पठानिया 70 बार वर्ग में, अंकित 42 भार वर्ग में, आदर्श 33 भार वर्ग में और अनिरुद्ध ने 32 भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल गुलेरिया ने बच्चों की सफलता का श्रेय प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा राजेश कुमार और पीईटी रविकांत की कड़ी मेहनत को दिया है। अब ये खिलाड़ी मनाली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। टीजीटी शिक्षक सुनील कुमार ने भी होनहार खिलाड़ियों को बधाई दी है।