गगल (कांगड़ा)। राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कांगड़ा जिले की वरिष्ठ महिला टीम का चयन ट्रायल रविवार को नहीं हो पाया। सनौरा पंचायत के मैदान में ट्रायल के लिए मात्र छह खिलाड़ी पहुंचीं, जिसके चलते चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब जिला कबड्डी संघ ने ट्रायल के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों को दोबारा बुलाया है। जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों के अनुसार 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रामपुर में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसके लिए जिले की वरिष्ठ महिला टीम का चयन किया जाना है। रविवार को निर्धारित मैदान में पर्याप्त संख्या में खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने के कारण ट्रायल टालना पड़ा। संवाद