बॉलीबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली रावमा स्कूल बीड की श्वेता
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीड़ की छात्रा श्वेता ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई राष्ट्रीय स्तर की वालीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम चौथे स्थान पर रही। मंगलवार को विद्यालय में पहुंचने पर खिलाड़ी श्वेता ठाकुर को पुष्प मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा और डीपीई सुधीर बिष्ट ने शुभकामनाएं दीं। एनएसएस के दो स्वयंसेवक मोनिश और जानवी भी प्री-आरडी कैंप के लिए चयनित होकर मंगलवार को ही विद्यालय पहुंचे, इन्हें भी स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया। संवाद