फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर-जसूर में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित

Wed, 01 Nov 2023 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। दिवाली पर्व पर नूरपुर और जसूर शहर में ग्रीन पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। एसडीएम गुरसिमर सिंह की ओर से जारी आदेशों के तहत लाइसेंस तथा अनुमति धारक पटाखा विक्रेताओं के लिए नूरपुर शहर के चौगान ग्राउंड वार्ड नंबर-एक, सूखा तालाब, एमसी पार्क वार्ड नंबर दो व तीन, वाल्मीकि पार्क वार्ड नंबर-चार, इंदिरा कॉलोनी पार्क वार्ड नंबर-पांच व छह, न्याजपुर बस स्टैंड वार्ड नंबर-नौ और 7 सहित राम लीला ग्राउंड वार्ड नंबर-आठ को ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अतिरिक्त जसूर बाजार में रामलीला ग्राउंड, जीएसएस स्कूल मैदान और सब्जी मंडी के नजदीक खुले क्षेत्र में ही पटाखे बेचे जा सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि दिवाली के दिन चिह्नित स्थानों पर पटाखों की बिक्री के लिए सुबह 8 से शाम 8 बजे तक का समय रहेगा जबकि आमजन को शाम 8 से रात 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें