रक्कड़ (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में लॉंच की गई इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत तहसील कार्यालय रक्कड़ में आवेदन पत्रों का आना जारी है। वहीं, चार हजार से ज्यादा आवेदन पत्र अभी तक आ चुके हैं। योजना के अंतर्गत आए आवेदन पत्रों को न तो सुव्यवस्थित ढंग से रखने के लिए न तो कार्यालय में जगह है और न ही पर्याप्त स्टाफ है। बता दें कि रक्कड़ तहसील कल्याण का कार्यालय विगत वर्षों से सराय के एक कमरे में चला हुआ है।
वहीं, वर्तमान में एक तहसील कल्याण अधिकारी के सहारे करीब तीन दर्जन भर पंचायतों की हजारों आबादी है। ऐसे में हजारों आवेदनों की छंटनी कैसी होगी। लोगों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि जल्द रक्कड़ तहसील कल्याण कार्यालय में रिक्त पदों को भरा जाए, ताकि लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।