फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शारीरिक फिटनेस कोचिंग शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। जालपा स्पोर्ट्स क्लब सध्वानी टिक्करी की ओर से सोमवार को खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा की थीम पर आधारित तीसरा आत्मरक्षा और शारीरिक फिटनेस कोचिंग का 15 दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भांबला के सचिव मनीष भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति जागरूक किया। कैंप में बच्चों को वुशू स्पोर्ट्स, आत्मरक्षा, व्यायाम और कबड्डी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जिला मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर के 25 युवा भाग ले रहे हैं। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान नानक चंद, उप-प्रधान बंसी राम, सचिव राजेश कुमार, सहसचिव सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष अनिता देवी, सलाहकार जोगिंद्र सिंह, पुष्पा देवी, नारायण सिंह, दीपक ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें