गंगथ(कांगड़ा )। जिला कांगड़ा की उपतहसील गंगथ में स्थित सिद्दपीठ श्री बाबा क्यालू जी महाराज के चार दिवसीय महादंगल मेले के तीसरे दिन दर्शकों पर भी खूब धनबर्षा हुईं। दान के लिए जारी किए करीब एक हजार कुपनों से सुकरवार को निकाले गए लक्की ड्रा में चार साल की बच्ची अनन्य चौधरी पुत्री राज कुमार राजू निवासी गंगथ को रायल इनफील्ड हंडर मोटरसाईकिल ईनाम में मिला। दूसरे लक्की ड्रा में जिला ऊना से संबंधित सुमन देवी को हौंडा कंपनी की एक्टिवा ईनाम में मिली जबकि तीसरे लक्की ड्रा में हर्ष कुमार निवासी गंगथ को वाशिंग मशीन ईनाम में मिली। इसके बाद शुक्रवार को बाबा जी की विशाल शोभायात्रा के साथ महादंगल के तीसरे दिन खुले दंगल का आयोजन किया गया जिसमें करीब एक हजार पहलवानों ने जोर आजमाइश की और अपनी अपनी कुश्ती कला के जौहर दिखाए। इस दौरान विजेता रहे पहलवानों को पीतल की 20 बलटोहियाँ , करीब 60 पीतल की गागरों के साथ अन्य सामग्री और करीब 15 लाख राशि के नगद ईनाम वितरित किए गए। शनिवार को होने वाले महादंगल के अंतिम दिन गंगथ केसरी के लिए मुकाबले होंगे जिसमें देश और विदेश के केवल आमंत्रित नामी पहलवान ही भाग लेंगे जिसमें महादंगल के विजेता रहने वाले गंगथ केसरी पहलवान को झंडी माली के तौर पर ट्रैक्टर ईनाम में दिया जाएगा। शुक्रबार को तीसरे दिन के महादंगल का शुभारम्भ उपमंडलाधिकारी इंदौरा डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने किया। इस दौरान डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल सिंह, डीएसपी इंदौरा संजीव कुमार, कमेटी, नायब तहसीलदार प्रवेश शर्मा, कानूनगो सुभाष चंद,जसूर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कानूनगो ज्योति स्वरूप,कमेटी प्रधान राजेश भल्ला, सुनील गुप्ता, रजनीश बिट्टा, राम गोपाल, अश्वनी चौधरी,सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे !