खैरा (कांगड़ा)। चिकित्सा खंड जयसिंहपुर के अंतर्गत पीएचसी जैंद में आठ माह से रिक्त चल रहे चिकित्सक के पद पर डॉ. मुस्कान कौंडल ने कार्यभार संभाल लिया है। डॉक्टर की नियुक्ति से अब क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बीएमओ डॉ. वरुण सूद ने नियुक्ति की पुष्टि की। स्थानीय लोगों ने चिकित्सक की तैनाती के लिए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा का आभार जताया। संवाद