इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में 39.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस थाना डमटाल की ओर से आरोपियों को इंदौरा न्यायालय में पेश किया गया। इसमें पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत हिलटोप मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक चालक राहुल निवासी वार्ड-7 जिला होशियारपुर के कब्जे से 33.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, दूसरे मामले में भदरोया में नाकाबंदी के दौरान बाइक चालक प्रथम निवासी गांव सीरत और सचिव निवासी सुजानपुर तहसील इंदौरा से 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इन दानों आरोपियों को न्यायालय ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद