फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अग्निशमन केंद्रों में तैयारियों का जायजा लेने को मांगी अनुमति

Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पूर्व डिवीजनल फायर ऑफिसर वीएस महल ने डीसी कांगड़ा से जिले के अग्निशमन केंद्रों में तैयारियों का जायजा लेने की अनुमति मांगी है। मंगलवार को उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र सौंपा है। वीएस महल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में आग की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इस स्थिति में प्रारंभिक तौर पर अग्निशमन दल की सेवाएं इनको रोकने के लिए होती हैं और पूर्व तैयारी अति महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें अनुमति दी जाती है तो वह अपने खर्चे पर अग्निशमन केंद्रों में तैयारियों का जायजा ले सकते हें और इस विषय में उन्होंने प्रशिक्षण लिया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के अग्निशमन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों से भी निष्काम सेवाएं देने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें