फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मल्टी टास्क वर्करों के लिए बनाई जाए स्थायी नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
तपोवन (धर्मशाला)। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों ने मुख्यमंत्री से इन कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की। शनिवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन प्रदेशभर के मल्टी टास्क वर्कर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष शेर सिंह, उपाध्यक्ष परवेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। उन्होंने मांग उठाई कि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कार्य करने वाले इन वर्करों के लिए भी न्यूनतम वेतनमान लागू किया जाए। इसके अलावा मल्टी टास्क वर्करों को सरकारी और गैर सरकारी छुट्टियां दी जाएं। इसके साथ ही इन वर्करों के लिए स्थायी नीति बनाने की वकालत की। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में मल्टी टास्क वर्करों को 4500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता है, जिससे परिवार का पालन पोषण काफी मुश्किल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग उठाई की ड्यूटी के दौरान जिस मल्टी टास्क वर्कर की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार के किसी सदस्य को उसकी जगह नौकरी दी जाए। इस अवसर पर राजेंद्र, अनीता, अखिल शर्मा, हेमराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें