फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में भूख हड़ताल पर उतरेंगे लोग

Sun, 10 Mar 2024 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण के कारण प्रभावित होने वाले परिवार रविवार को संघर्ष का बिगुल फूंकेंगे। संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रजनीश माेना ने रविवार काे जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार की जन और किसान विराेधी गतिविधियाें के कारण 14 गांवाें के किसान, व्यापारी वर्ग और छाेटे-छाेटे दुकानदार सहित सैकड़ों लाेग अपना राेष प्रकट कर चुके हैं, लेकिन सरकार के कानाें पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन

इस कारण प्रतिदिन लाेगाें में जनआक्राेश बढ़ता जा रहा है। कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण काे लेकर जाे लाेग प्रभावित हाे रहे हैं, उन्हाेंने अनशन पर जाने का फैसला लिया है। रजनीश माेना ने कहा कि इसी संदर्भ में 10 मार्च काे सर्व समाज ने गगल में सुबह 10 से 5 बजे तक भूख-हड़ताल पर बैठने के निर्णय लिया है। प्रभावित गांवाें के लाेगाें से अपील है कि 10 मार्च काे गगल में हाेने जा रही भूख-हड़ताल में शामिल हाेकर अपने साथियाें के मनाेबल काे बढ़ाने की कृपा करें, ताकि भूख-हड़ताल पर बैठे लाेगाें काे हाैसला मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें