फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बरसात में पानी के लिए भटक रहे पनालथ के लोग

Sat, 20 Jul 2024 04:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। बरसात के मौसम में भी ग्राम पंचायत पनालथ के लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी की बूंद-बूंद को मोहताज हो गए हैं। लोग सिर पर घड़े उठाकर दूरदराज के प्राकृतिक स्रोतों से पानी ला रहे हैं। कुछ लोग तो टैंकरों से पानी मंगवाकर टंकियों में डाल रहे हैं। लोगों ने कहा कि कभी पांचवें दिन पानी की सप्लाई आती है तो कहीं हफ्ते के बाद नलकों में पानी आता है।
विज्ञापन

पनालथ निवासी प्रेम शर्मा ने कहा कि विभाग का कोई भी अधिकारी अपने जिम्मेवारी नहीं समझता है। हर सीनियर अधिकारी अपने जूनियर पर जिम्मेवारी डाल कर पल्लू झाड़ लेता है। पेयजल की समस्या का अतिशीघ्र निदान किया अन्यथा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि समस्या का हल करवाया जाए। वहीं जल शक्ति विभाग जवाली के सहायक अभियंता पवन कौंडल ने कहा कि लोगों की समस्या का जल्द हल किया जाएगा। ताकि उन्हें आगे किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें