फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: व्यापारियों सहित लोगों को दी जाए आग पर काबू पाने की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन निगम के धौलाधार होटल में वीरवार को पेश आई आग की घटना पर कोतवाली बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन से व्यापारियों के साथ-साथ लोगों को आग पर काबू पाने की ट्रेनिंग की मांग की है। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने कहा कि पर्यटन निगम के होटल में रात को लगी आग में स्थानीय व्यापारियों ने भी काफी सहयोग किया है। सरकार के धर्मशाला में होने से कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी समय पर पहुंच गईं, लेकिन शहर में ऐसे कई रोड हैं जहां अग्निशमन विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंचती हैं। इसमें चड़ी मार्ग और गुरुद्वारा रोड मुख्य हैं। ऐसे में लोगों और व्यापारियों को आग पर काबू पाने के लिए ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी कोई घटना लोगों के घरों या दुकानों में हो जाए तो भारी नुकसान से बचा जा सके। साथ ही कोतवाली में लगाए गए हाइड्रेंट के इस्तेमाल के बारे में भी व्यापारियों को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए जिससे आग लगने की घटना के दौरान अग्निशमन की गाड़ियों के समय पर न पहुंचने पर लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि यह मांग जल्द प्रशासन के पास रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें