फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से भरोसा टूटने पर भाजपा से जुड़ रहे आज लोग : परमार

Wed, 09 Oct 2024 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जयसिंहपुर भाजपा मण्ड़ल की  सदस्यता  अभियान बैठक से पूर्व  पंडित दीन दयाल की फोटो पुष्प अर्पित क
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर भाजपा मंडल का सदस्यता अभियान 2024 की समीक्षा बैठक मंगलवार को जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा की अध्यक्षता में अपर लंबागांव में हुई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के वर्तमान विधायक विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में जयसिंहपुर के पूर्व रविंद्र धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस के लोग भी आज भाजपा की नीतियों पर विश्वास प्रकट करते हुए पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने उपस्थित तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाएं और लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें।
विज्ञापन

भाजपा विचारधारा के साथ चलने वाली पार्टी है और पार्टी के लिए समर्पण जरूरी है। उन्होंने उम्मीद प्रकट की है कि जल्द तमाम भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे और भाजपा को मजबूत बनाएंगे। परमार ने कहा कि कांग्रेस लोगों का भरोसा तोड़ चुकी है और यही कारण है कि अब कांग्रेस के लोग भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर नहीं पाई है। कांग्रेस की सरकार से आज हर वर्ग निराश हैं। पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं लिए यह सौभाग्य है कि यहां चल रहे सदस्यता अभियान को तीव्रता देने और हमें मार्गदर्शन करने के लिए सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने स्वयं शिरकत की गई है। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें दिए गए सदस्यता के लक्ष्य को वह पूरा कर लेंगे। इस मौके पर मण्डल महामंत्री राजेश, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय पठानिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील चौधरी और युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच सहित भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें