फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेंशनराें ने उठाया महंगाई भत्ते का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। डाक पेंशनर्स संघ जिला कांगड़ा का सम्मेलन मटौर में हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की। इस दौरान बालक राम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम दिवंगत पेंशनरों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भूतपूर्व उपडाकपाल छज्जू राम को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने वर्तमान आर्थिक परिदृश्य, सरकार की नीतियों तथा वित्तीय विधेयक से जुड़े मुद्दों पर विचार व्यक्त किए और कर्मचारियों के हितों से संबंधित मांगों को प्रमुखता से बैठक में रखा गया। इसमें कैशलेस उपचार, पेंशन संशोधन और महंगाई भत्ते से जुड़े विषय शामिल रहे। बैठक के माध्यम से संघ ने सरकार से मांग की है कि आठवें वेतन आयोग की शर्तों में वर्तमान पेंशनरों के पेंशन संशोधन को पहले के वेतन आयोगों की तर्ज पर सम्मिलित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें