कांगड़ा। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम की कांगड़ा इकाई की मासिक बैठक सोमवार को कांगड़ा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एनडी चौधरी ने की। बैठक में सबसे पहले पहलगाम में जान गंवाने वाले पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पाकिस्तान विरोधी और भारतीय सेना के समर्थन में नारे भी लगाए गए। एनडी चौधरी, आरसी भारती, ओपी गुलेरिया, मदन मेहरा, शेर सिंह, केसी भारती और डीएल मल्होत्रा ने बैठक को संबोधित किया और बैठक में अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक में तीन वर्ष से अधिक पुराने सभी रिकॉर्ड जैसे रसीद बुक काउंटर फाइल और बाउचर फाइलें आदि को नष्ट करने की मंजूरी दी। बैठक में पेंशनरों के विभिन्न लंबित पड़े भुगतानों को जारी न करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।