रैहन में पथ संचालन करते स्वयंसेवक । जागरूक पाठक
रैहन/राजा का तालाब/कोटला (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रैहन और कोटला खंड में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। रैहन खंड के खंड संचालक रविंद्र कुमार ने बताया कि संघ की परंपरा के अनुसार हर वर्ष विजयदशमी पर शस्त्र पूजन किया जाता है। पथ संचलन रैहन बाजार से होते हुए वापस मैदान में संपन्न हुआ। वहीं, नूरपुर जिला के कोटला खंड में भी शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने बाजार में पथ संचलन किया। पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से निकले स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के नारे लगाए और गीत गाए। इस दौरान भगवा ध्वज के साथ झांकी भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर सहित योगराज मेहरा, रणजीत सिंह, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार, कपिल देव और अरुण गोस्वामी मौजूद रहे। संवाद