टंग मेला मैदान में विजयदशमी पर आरआरएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक
योल (कांगड़ा)। विजयादशमी पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने टंग मेला मैदान से नरवाणा पुल तक पथ संचलन किया। इसमें 278 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। पथ संचलन के दौरान पूरे मार्ग पर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान टंग और नरवाणा बाजार में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का विभाग संघचालक भूषण रैना ने नेतृत्व किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में हिमाचल प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह विपिन ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित कर जोश भरा। उन्होंने संघ की विचारधारा और विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद