खो-खो विजेता मेजबाल स्कूल मंदल के विद्यार्थी स्टाफ के साथ। संवाद
धर्मशाला। शिक्षा खंड धर्मशाला की अंडर-19 खेलें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदल (कांगड़ा) में हुईं। इस दौरान धर्मशाला खंड के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने खेलों में हिस्सा लिया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पासू को ओवरआल विजेता घोषित किया गया। पासू स्कूल के खिलाड़ियों ने वालीबाल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा खो-खो में मंदल स्कूल विजेता और द्वितीय स्थान पासू ने हासिल किया। वहीं, कबड्डी में सेंट मेरी स्कूल सिद्धपुर विजेता रहा।
बैडमिंटन में अभिषेक ने खिताब जीता। कुश्ती में बगली स्कूल की टीम विजेता रही। 57 किग्रा भार वर्ग में जीबीएसएस धर्मशाला के अभिषेक, 61 के वर्ग में बॉय स्कूल के ही आयुष, 65 किग्रा भार वर्ग में मेजबान मंदल के कार्तिक, 70 के वर्ग में सेंट मेरी के यथार्थ, 74 के वर्ग में बगली के निखिल, 79 के वर्ग में सेंट मेरी के शौर्य और 92 किग्रा भार वर्ग में बगली के आयुष विजेता रहे।
10 खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन
पपरोला में होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पासू पाठशाला के वाॅलीबाल में तीन और खो-खो में छह, जबकि कबड्डी में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। पासू स्कूल की प्रधानाचार्य निधि और अन्य अध्यापकों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी स्कूल का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। स्कूल के खिलाड़ियों ने इस जीत का श्रेय मुनीष जसवाल और पंकज गुलेरिया को दिया है।
खो-खो विजेता मेजबाल स्कूल मंदल के विद्यार्थी स्टाफ के साथ। संवाद